ईद-उल-अजहा को समान्य बोलचाल में बकरीद कहते हैं। संस्कृत में भी बकरे को अज ही कहा जाता है। अल्लाह ने भी इब्राहिम के पुत्र को बकरा ही बनाया था। अब रही बात धार्मिक रीति-रिवाज और समाजिक रहन-सहन की तो यह मुख्यतया क्षेत्रीय परिवेश, परिस्थितियों और प्रकृतिक संसाधनों की उपलब्धता से प्रभावित होती हैं। अब अरब प्रदेश में बकरों और ऊँटों की कुर्बानी होती है तो इसके पीछे भी वही कारण रहे होंगे। वहाँ गाय कम हैं इसलिए उसकी कुर्बानी का कोई व्यापक रिवाज भी नहीं था और आज भी कम ही है। मैने कहीं पढ़ा भी है कि क़ुरान में गाय को चौपायों का सरदार बोला गया है। भारत मे तो गौमांस तज्य है। लेकिन आज ऐसा ज्यादातर हिन्दू ही कह रहे हैं। पहले ऐसा नहीं था। भारतीय मुसलमान भी ऐसा ही मानते थे क्योंकि उनके पूर्वजों हिन्दू थे और वंश परम्परा से यह गुण उनमें आया था। अगर ऐसा नहीं होता तो समय समय पर मुगल शासकों को गौहत्या पर बन्दी नहीं लगानी पड़ती। भारत में गौ हत्या सिर्फ आक्रमणकारियों द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए ही किया जाता था क्योंकि इससे सीधे जनसामान्य की अस्मिता पर प्रहार होता था। गौहत्या के पीछे भी वही कारण थे जिनके लिए आक्रमणकारी मंदिर तोड़ा करते थे। अंग्रेजो ने फुट डालो शासन करो की नीति के अन्तर्गत गौ हत्या को बढ़ावा दिया और राजनैतिक लाभ उठाया। बाद में समाज को बांटने के लिए वामपंथी इतिहासकारें ने भी वैसी ही व्याख्या की। धीरे-धीरेे बहुत मुसलमान मान बैठे कि गौ की कुर्बानी आवश्यक है। लेकिन वास्तविकता है कि हम तो राजनीतिकरण के शिकार हो गए। जो हमारे लिए अधर्म था अब धर्म हो गया। पुर्वजों के संस्कार के मायने बदल गए। जिसका प्रयोग हमारे स्वाभिमान को चोट पहुँचाने के लिए हुआ था वही हमारे लिए अब स्वाभिमान से जुड़ गया। अत: मेरी समझ से मतपरिवर्तन से धर्मपरिवर्तन का सबसे सटीक उदाहरण बकरीद में बढ़ती गौकशी है।
No comments:
Post a Comment