सरकार सहमती से सेक्स की उम्र 16 वर्ष पर विचार कर रही है।
क्या यह किशोर और किशोरियों को और अधिक स्वच्छंदता प्रदान करेगा या फिर उसके अधिकारों को सुरक्षित रखेगा, ये भविष्य के गर्भ में है | क्या यह मांग समाज कि तरफ से है या फिर यह सरकार द्वारा सामाजिक मान्यतों में जबरदस्ती की दखलंदाजी है? क्या इस विषय के बारे में समाज की असहमति होना कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य या नैतिकता के बिरुद्ध है? अगर ऐसा नहीं है तो फिर सरकारी हस्तक्षेप कहा तक उचित है। जिस उम्र में यानि सोलहवे साल में जब भटकने की सबसे ज्यादा सम्भावना रहती है, उस समय उसे स्वच्छंदता देना या छूट देना कहा तक सही है |
दूसरी बात जिस उम्र में हमें शादी करने के लिए परिपक्व नहीं माना जाता उस उम्र में सम्भोग को मान्यता देना कहाँ तक उचित है। अगर प्रेम वश ये होता भी है और गर्भ ठहर जाता है और बच्चे शादी करना चाहते हैं तो उनको इसकी भी अनुमति नहीं होगी। फिर रास्ता क्या होगा गर्भपात या फिर अवैद्य संतान।सरकार किसको बढ़ावा देना चाहती : गर्भपात को या फिर स्वच्छंदता को या फिर परिवार के आधार को ही चुनौती दे रही है।
अच्छे मानव जीवन जीने के लिए संयम की जरुरत होती है। एक समय तक काम की इच्छा पर संयम रखना भी उसी सीख का एक भाग है। आखिर हम अपने किशोरों को किस तरह संयम की शिक्षा देंगे। सिर्फ यह काम इच्छा तक ही सिमित नहीं रहेगा। भोग के प्रति प्रतिद्वंदता बढ़ेगी। त्याग का महत्व कम होगा। कालांतर में एक अच्छे मानव समाज और प्रकृति के अस्तित्व पर संकट गहराएगा। आज जब हम पृथ्वी और प्रकृति के भविष्य की चर्चा करते है तो पाते है कि पाश्चात्य रहन सहन और सोच ही समस्याओं का मूल है। जहाँ की उपभोग सफलता का पैमाना ही बन चुका है। भारतीय रहन सहन को एक और अपूरणीय क्षति होगी। इस तरह से संयमता को गौड़ और स्वच्छंदता को प्रधानता की सोच समाज में पनपेगी। यह एक प्रकार से भोगवाद को भी बढ़ावा देगा जिससे हमारा समाज आज गुजर रहा है। समाज और दिशाहीन होगा।
आप क्या सोचते हैं?

