Saturday, August 27, 2011

अन्ना का आन्दोलन और मेरी बेवजह की सोच

पिछले १२ दिनों से सारा देश अन्नामय हो गया था. कल हमारे कर्णधारो से एक सुखद सन्देश आया और अनशन टुटा. ये जनता की निस्संदेह एक बड़ी जीत है. फिर भी मेरे मन में कुछ बेवजह की बातें आते  रहती है.

१. क्या अन्नाजी ने सचमुच संसद का अपमान किया और क्या उनका तरीका अराजकतावादी है? ये विचार राहुल गाँधी का भी है जो उन्होंने संसद में कहा. ये तो बहस  का मुद्दा है ही जो की मीडिया में काफी चर्चे में था. मेरी छोटी सी समझ  बस एक सवाल उठाती है की जिसने  सही में संसद का अपमान किया और जिसका तरीका अराजकतावादी था वो तो तिहाड़ जेल में बिरयानी खा रहा है. अन्ना जी ने कौन सा गलत तरीका अपनाया? जब सारा तन्त्र संवेदनहीन हो गया हो तो और क्या किया जा सकता है.  

२. यदि मैडम जी होती तो क्या इन आन्दोलनकारियों पर भी लाठी चलाया जाता. या सरकार का डंडा हिन्दू धर्मगुरूओ के लिए रह गया है.

३.इस आन्दोलन का सबसे ज्यादा फायदा तो शीला दीक्षित को मिल गया. 

४.जब हर सरकारी सुविधा का बिक्रय हो रहा हो तो जिसके हाथ कुछ नहीं आता, वह वो ब्यक्ति होता है जिसके हाथ में नकद नहीं होता. गरीबो में सभी जात और समाज के लोग है लेकिन सबसे ज्यादा कौन है ये किसी से छुपा नही है. चंद्रभान प्रसाद और उदित राज ध्यान दे. अपनी रोटी सेकना बंद करे. जो लोग सही में पीछे छुट गए है उनकी भी सोचे. वर्ग विभाजन आपके समाज में भी है. उसको पाटिये और अपना स्वार्थ मत सोचिये.

५. अंतिम, ये शुरुआत सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए ही नही बल्कि एक संपूर्ण जनजागरण होना चाहिए. मै तो इसको आधी जीत भी नही मानता. ये तो सिर्फ कदम है. परम वैभव अभी भी दूर है.
        आगे की  बातें आगे.
धन्यवाद.