अंग्रेजी पत्रों में गणेशजी के लिए मेरी समझ से एक व्यंगात्मक शब्द एलीफैंट गॉडका प्रयोग होता है। हिन्दू संस्कारों में ररूपकों का प्रयोग बहुतायता से हुआ है। बहुत बार इन रूपकों का प्रयोग गलत अर्थों में लिया जाता है। अब जैसे गणेश जी को ही ले लीजिये। इनका मुख हाथी का, शरीर मानव का और सवारी चूहे की और इनका नाम गणेश, गणपति, गणाधिपति, गणराय है। इन सबके एक ही अर्थ हैं यानि जो गणों श्रेष्ठ में हैं। यानि नामों में गण शब्द की प्रधानता है। ये गण कौन हैं?
गण का एक शाब्दिक अर्थ है वे अर्धदेव जो शिव और पार्वती जी के सेवक हैं और गणेश जी के अधीक्षण में रहते हैं। अब गणेश जी की मातु-पिता की भक्ति की कहानी किसने नहीं सुनी होगी। अतः गणेशजी एक अर्थ में उसी सेवा की प्रधानता को ही प्रदर्शित करते हैं।
दूसरे अर्थ में गण शब्द का अर्थ होता सामान उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए बना मनुष्यों की सभा/ समाज। अब इसका अर्थ यह हुआ कि गणेश किसी एक का नाम नहीं बल्कि उद्देश्यों में प्रधान उद्देश्य के लिए उपस्थित लोगों का समुच्चय है। मानव जीवन का प्रधान उद्देश्य धर्म ही है और क्योंकि प्रकृति के साथ-साथ व्यक्ति, राष्ट्र एवं लोक-परलोक सबको धारण करने का शाश्वत् नियम ‘धर्म’ है-
धारणाद्धर्म इत्याहुधर्मों धारयते प्रजाः। /यतस्याद्धारण संयुक्तं स धर्म इति निश्चयः।।
अब गणेशजी की प्रतिमा को ही ले लीजिये यह प्रकृति के सारे जीवों का एक सुन्दर संकलन है। आपमें सबसे बड़े स्तनधारी हाथी भी है तो साथ में छोटा हां चूहा भी निरोपित है। शरीर रूप में मानव हैं। बाजूबंद इत्यादि सर्प के हैं जो की अण्डज हैं। स्तनपायी और अण्डज एक साथ हैं। फिर भोग तो लड्डू और दूर्वा का लगता है। मानवीय वैभवता का प्रतिक लड्डू है और प्रकृति प्रदत एक सूक्ष्म इकाई दूर्वा है। यानि गणेशजी की प्रतिमा प्रकृति के समस्त जीवों का समुच्चय है जिसका उद्देश्य ही धर्म है।
तीसरे अर्थ में गण का अर्थ होता है जोड़ना जैसे की हम गणना करने में प्रयोग करते हैं और जो शरीर प्रकृति के समग्रता या समस्त योग का प्रतिक है वही गणेश है क्योंकि जैसा की अभी स्पष्ट हुआ कि गणपति की प्रतिमा सारे जीवों को एक साथ समाहित की हैं।
आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामना