Thursday, August 2, 2012

दुबिधा में दोनों गए माया मिली न राम

पिछली बार टीम अन्ना ने  अपने आन्दोलन से भारत माता की तस्वीर हटा दिया क्योकि ऐसा आरोप लगा की यह तस्वीर तो RSS अपने उत्सवों में इस्तेमाल करती है.  अपने को (छद्म) सेकुलर साबित करने के लिए इन्होने ऐसा नीच कर्म किया. लेकिन इनको यह पता नहीं था  कि  भारत माता की यही तस्वीर सारे हिन्दुस्तान में प्रयोग में लाई जाती है और स्वदेशी आन्दोलन  (१९०६-१०) के समय भी इसका प्रयोग बड़े पैमाने पर हुआ था. फिर भी किन्ही लोगों  का विश्वास  जितने के लिए टीम अन्ना ने  यह तस्वीर हटा दिया.उनके इस कदम से   भारत माता के  इस तस्वीर में जो चिंतन है वह समझने वाले बहुत लोग निराश हुए. लेकिन टीम अन्ना तो वन्दे मातरम का प्रयोग अभी भी कर रही है.  क्या फिर कोई आरोप लगाये की 'वन्दे मातरम' का प्रयोग तो भारत माता के उस तस्वीर में विश्वास करने वाले लोग ही करते है तो क्या टीम अन्ना यह भी कहना छोड़ देगी.  फिर ये क्या कोई विकल्प देंगे. और जिनका विश्वास पाने के लिए उन्होंने ये सब किया उनको किस हद तक खुश रखेंगे. अन्ना को फिर धोती छोड़ पायजामा पर आना पड़ेगा.  टीम अन्ना अब राजनितिक पार्टी बन गयी है. 
अंततः इसका तो हश्र वही होगा 'दुबिधा में दोनों गए माया मिली न राम'. 

No comments:

Post a Comment