बचपन से ही बहुत इच्छा थी की मैं भी संस्कृत पढूं। कभी मौका नहीं मिला। विद्यालय में संस्कृत की पढाई नहीं होती थी। थोडा बहुत विज्ञानं, कला, वाणिज्य और विधि की पढाई की. हिंदी, मराठी, उड़िया और अंग्रेजी पढ़ी पर संस्कृत नहीं। मन में हमेशा एक क्लेश था। संस्कृत के बिना संतुष्टि नहीं होती थी। संस्कृत सर्व भाषाओँ की जननी है। भारतीय संस्कृति का आधार है। हिन्दू आस्था का मूल है। फिर भी उपेक्षित है। बहुत विद्वान लोग भारतीय जीवन में हो रहे अधोपतन के मूल में संस्कृत की उपेक्षा ही पाते है.
एक दिन वह भी दिन आया की जब संस्कृत सिखने का एक मौका मिला। दस दिनों का निःशुल्क वर्ग था। कितना सीखा : बहुत थोडा या फिर शायद कुछ भी नहीं। फिर भी एक बहुत अच्छी शुरुआत बोलूँगा। अत्यधिक संतुष्टि हुई। प्रारंभिक संस्कृत सीखा। वर्ग में शिक्षक का लगन और शिक्षार्थियों की जिज्ञासा को साधुवाद। सबसे उल्लेखनीय यह था की शिक्षक तो 25 साल के नवयुवक थे। वास्तविक जीवन में खुद स्नातकोत्तर के छात्र थे। मैं सोचता था की संस्कृत पढ़ाने वाले बुजुर्ग होते होगे या फिर अधेड़. उससे भी महत्वपूर्ण यह की विद्यार्थियों में आधे से ज्यादा 20 की उम्र तक। ये सब आधुनिक वेशभूषा में आधुनिक विचारों वाले और कॉलेज में अच्छी शिक्षा प्राप्त करने वाले थे। एक विदेशी महिला का संस्कृत सीखने का प्रयास शायद हमें लज्जित कर जाये। शिक्षक के साथ कुछ अन्य लोग भी धारा प्रवाह संस्कृत बोल रहे थे। कुछ छात्र भी। अश्चार्यजनित अति सुखद अनुभूति हुई।
यह सब देखकर मैं संस्कृत को मृत भाषा कहने वालों को जवाब दूंगा की संस्कृत फिर से पुनर्स्थापित होगी। जन-जन की भाषा बनेगी। भारत को पुनः एक बार विश्वगुरु का गौरव दिलाएगी। यह कार्य थोडा सुगम हो जाये यदि कुछ सरकारी प्रोत्साहन मिल जाये। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं, इन ध्येयावादियों का विश्वास और प्रयास अटल है।
नमन है संस्कृत भारती को और अन्य उन सबको जो निःस्वार्थ भाव से इस भाषा के प्रसार में लगे हैं। माँ भारती उंहें अदम्य साहस और अटल विश्वास दें।
जयतु सदा संस्कृतं, भवतु सदा संस्कृतं।
No comments:
Post a Comment