Sunday, October 2, 2011

भारतीय विश्वास और विरोधाभास : मेरी अजंता यात्रा की अनुभव से

मै औरंगाबाद से करीब ८ बजे निकला और १०.३० तक अजंता पहुच गया. इस सफ़र में मेरे साथ नितिन का भी पूरा परिवार था. सफ़र काफी अच्छा था. 
अजंता चारो ओर से रमणीय पर्वतो से घिरा है. हम लोग चूँकि बारिश के महीने में गए थे. इसीलिए पर्वतो की हरियाली खूबसूरती को और बढा रही थी. अजंता की गुफाएं घोड़े के नाल जैसे पर्वत में बनी है है. किनारे से एक छोटी नदी बहती है जिसमे कुछ  पानी था. इसी का पानी और प्राकृतिक जल संचयन प्रणाली से यहाँ पर रहने वाले बौध भिक्षु  अपना काम चलाते थे. आप पानी साथ में ले जाना न भूले क्योंकि गुफा के पास पानी नहीं मिलता.
पहले ही कुछ गुफा के बाद मुझे किसी गुफा के द्वार पर बुद्ध देव की यह प्रतिमा दिखी जिसमे की विष्णु भगवान की झांकी थी. अगर अजंता को बौद्ध और सिर्फ बौद्ध का धार्मिक स्थान मान लिया जाए जैसा की आजकल इसे प्रचारित किया जा रहा है तो इस अवधारना में कि बुद्ध को विष्णु का अवतार बताने में  तत्कालीन हिंदुयों (ब्राह्मणों) का उद्देश्य बौद्ध का हिन्दू से अलग कोई धर्मं न बताना था  जो कि कालांतर में  इस महान धर्मं के लोप होने का कारन बना, एक विरोधाभास उत्प्पन होता है. क्योंकि ये तो सिर्फ बौद्ध गुफा है (हिन्दू नहीं).

एक अन्य गुफा में मैंने बुद्ध कि तमाम मूर्तियों में बुद्ध देव को जनेऊ धारण किये हुए देखा. मैंने  यह पढ़ा था कि बुद्ध तो हिन्दू रीती रिवाजो के विरोधी थे. वो जाती व्यवस्था के भी विरोधक थे. लेकिन जनेऊ में उन्हें देख कर मुझे आश्चर्य हुआ क्योंकि इसे धारण करने का अधिकार तो केवल द्विजो को था और बुद्ध ने  इस अंतर को दूर करने के लिए इसे क्यों नहीं त्याग किया. या फिर  ये गुफा के कारीगरों या बाद के बौद्ध भिक्शुयो की गलती मात्र थी. या फिर, बुद्ध सिर्फ गाँधी जी जैसे जाती प्रथा और जाती आधारित भेदभाव के विरोधी थे और वर्ण व्यवस्था में कोई दोष नहीं मानते थे. एक प्रसंग ऐसा भी आता है जब उन्होंने अपने शिष्य से ये कहा था कि क्षत्रिय जैसा भी हो हमेशा ब्राह्मणों से श्रेष्ठ है जैसा कि तुलसीदास ब्राह्मणों के बारे में बोलते हैं.
बौद्ध के बारे में ये भी प्रचलित है कि ये समाज में समानता लाने के लिए क्रांति थी. औरतों को बौध संघ में स्थान मिला जिसके परिणामस्वरूप समाज में भी उनका स्थान उच्च हुआ. बाएं दिए हुए तस्वीर में कलयुग का एक दृश्य है जिसमे पति को पत्नी कि सेवा करते हुए दिखया गया है! अगर महिला को सही में बराबर का स्थान दिया जाना था तो इस तरह के उदाहरनों में कोई बिडम्बना नहीं होना चाहिए था. कलयुग में  कुछ इस तरह कि स्थिति भविष्य पुराण में मिलता है  और तुलसीदास जी ने राम चरित मानस में भी किया है. फिर इस तरह का सोच जो कि अजंता कि गुफाओं में चित्रित है वह हिन्दू विचारधारा से किस तरह अलग है जिसके लिए इसकी इतनी आलोचना कि जाती है. ये सत्य है कि बुद्ध देव भी महिलायों को संघ में आने कि स्वीकृति खुले मन से नहीं दिया था. उन्हें इस बात का डर था कि महिलायों संघ में प्रवेश अंततः बौद्ध के विनाश का कारण बनेगा. कंचन और कामिनी दोनों ने बौद्ध भिक्छुयों को ब्याभिचारी  और पथभ्रष्ट कर दिया. इसी गुफा के एक तस्वीर में दिखाया गया है जीवन का भार पति पत्नी मिल कर सहजता पूर्ण उठा सकते हैं. तो फिर सन्यास और वैराग्य पर इतना जोर क्यों दिया गया? क्या इसने कालांतर में देश को कमजोर नहीं किया गया. वेद के मंत्र तो मानव जीवन में संघर्ष करने की और वसुंधरा के सुख का उपभोग करने का प्रेरणा देते है. उपनिषद् में सन्यास का महत्व बताया गया है लेकिन उसका भी महव जीवन के कुल दायित्व निर्वहन में मात्र एक-चौथाई ही है. भरी जवानी में मोह त्यागने  और सन्यास ग्रहण करने का उदाहरण हमें बौद्ध में ही मिलता है. आज सिर्फ जाती प्रथा को ही भारत के पराजय का कारण माना जाता है और इसमे सच्चाई है इसमे कोई दो राय नहीं है. लेकिन इस पर भी हमें सोचना होगा कि जब मुसलमानों का खतरा उत्तर-पश्चिम से मंडरा रहा था उस समय भारत का सबसे कमजोर क्षेत्र उत्तर-पश्चिम ही था और ये प्रदेश बौद्ध प्रभावित था ना कि हिन्दू.
   बाएं तरफ कि प्रतिमा बुद्ध देव के महापरिनिर्वान का है. इसी प्रतिमा में बुद्ध देव के पैर कि तरफ से (बाएं) उनकी आत्मा को उनकी मृत्य के समय निकलते दिखाया गया है. मैंने पढ़ा था कि बुद्ध भगवान पुनर्जन्म तो मानते थे लेकिन आत्मा के अस्तित्व को नहीं. फिर बौद्ध अनुयायीयों ने बुद्ध भगवन के शरीर से आत्मा को कैसे निकलते दिखाया है. क्या कालांतर में बौद्ध भी ये मानने लगे थे  कि   पुनर्जन्म का सिद्धांत सत्यापित होने के लिए किसी एक माध्यम (आत्मा) का होना जरुरी है. बुद्ध देव ने भी आत्मा विहीन पुर्नजन्म को जिन उदाहरानो से समझाया था जैसे कि लहर और ध्वनि वो भी बिना किसी माध्यम के एक के नष्ट होने पर पुनर्जीवित  नहीं होते हैं. और इस तरह से आत्मा होने के विश्वास को पुनः एक आधार मिला और कालांतर में हिन्दू और बौद्ध का एक मूल अंतर जो था वो भी समाप्त हो गया. और क्या इसी तरह से आत्मा के सिद्धांत को बल मिलने के कारण शंकर को अद्वैत प्रतिपादित करने कि  एक मजबूत पृष्ठभूमि मिली जिसने कि हिन्दू धर्मं को एक बार फिर से जागृत कर दिया.

मै अपने अजंता और एल्लोरा के भ्रमण में अपने आपको हिन्दू बनाम बौद्ध कि नयी उत्त्पन्न हो रही ब्याख्याओं  में उलझा हुआ पाया और  और हिन्दू और बौद्ध को सर्वथा अलग बताने वाले सिद्धांत को इन तथ्यों के मद्देनजर समझ  नहीं पाया.   

धन्यवाद. 


                                                                         





2

1 comment:

  1. in this blog, you have tried to rediscover the hindu/bodh relations, and have shown the hollowness prevalent theory of hinduism causing destruction of budhism.
    keep it up.
    we will be getting some insightful views which will help us in untangling the distorted history
    dinesh

    ReplyDelete