एल्लोरा अपने आप में एक मिसाल है भारत की धार्मिक और वैचारिक सहिष्णुता की. एल्लोरा के गुफा समूहों में बौद्ध, जैन और हिन्दू विश्वास के शिल्पों का एक साथ एक जगह पर होना इस तथ्य का
प्रतिपादक है कि भारत में अभिव्यक्ति कि स्वतंत्रता, धार्मिक सहिष्णुता और वैचारिक ताल मेल की संस्कृति अति प्राचीन है जिसे हमारे आज के संविधान में सिर्फ लिपिबद्ध किया गया है. अतः इनका खासकर बौद्ध और हिन्दू का आपसी संघर्ष और परस्पर विरोध के तौर पर प्रतिपादित करना एकदम बेमानी है. आजकल एक प्रचलन हो गया है कि बौद्ध धर्मं का भारत से लुप्त होने का कारण हिन्दू (ब्राहमण) धर्मं द्वारा किये जाने वाले सांस्कृतिक और वैचारिक अतिक्रमण था. ये भी काफी जोर से प्रचारित किया जाता है कि बौद्ध धर्मं का लोप हिंदूवादी अत्याचारों से भी हुआ और दोनों में सिर्फ संघर्ष ही था. वर्ण व्यवस्था से लाभान्वित लोगो ने इसे बढ़ने नहीं दिया, इत्यादि.
इस धारणा को मै सत्य मानु तो मेरे मन-मस्तिष्क में एक एक सवाल आता है कि बौद्ध के दो अति महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान बोध गया और सारनाथ हिन्दुयों के दो अति महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान गया और काशी के निकट हैं. यदि सही में बौद्ध के लुप्त होने का कारण हिन्दुयों (ब्राह्मणों) कि कुटिलता और अत्याचार था तो ये स्थान अपना अस्तित्व कैसा बचा पाए? एल्लोरा के बौद्ध गुफा कैसे सुरक्षित रहे? अजंता जो कि हिन्दुयों के एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान नासिक के समीप है फिर भी किसी आक्रमण के चिह्न अपने साथ नहीं लिए है और कालवश ही क्षतिग्रस्त हुए है. एक अन्य स्थान लेन्यादरी (जुन्नर) में पेशवा ने गणपति मंदिर का जीर्णोद्धार करते समय उसी बरामदे में स्थित चैत्य को क्यों नहीं नष्ट किया.
तो फिर क्या कारण थे बौद्ध धर्म भारत से लुप्त हो गया. ऐसा धर्म जिसका प्रभुत्व संपूर्ण भारतीय समाज पर था. या फिर इसने हिन्दू धर्म और इसके मान्यताओं को इस प्रकार अंगीकार किया कि अपना स्वतंत्र अस्तित्व ही खो बैठा? या फिर जीवन के प्रति निराशावादी (निर्वित्तिवादी) दृष्टिकोण और सन्यास पर अत्यधिक जोर को लोगों ने भारत के स्वर्णिम काल में त्यागना शुरू कर दिया? या फिर राजकीय प्रश्रय ने बौद्ध संघो को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया. मेरी समझ से बौद्ध के भारत से लुप्त होने का सिर्फ एक कारण देना उतना ही कठिन है जितना कि इस बात का उत्तर देना है कि भारत में जाती-व्यस्वस्था कैसे पनपी.
(मैंने जितना समझा अजंता के बारे में अगले ब्लॉग में)
No comments:
Post a Comment