Monday, June 30, 2014

टे"क्स एजुकेशन में भारतीय मानसिकता का ध्यान जरुरी

"टे"क्स एजुकेशन को विद्यालयीन पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने पर आज कल सुन्दर नारियां टेलीविज़न पर सक्रिय हैं।  क्यों न हो भाई, जैसे मनुष्य जीवन में मृत्यु निश्चित है वैसे ही "टे"क्स भी निश्चित है। और बच्चे को जब बालिग होकर "टे"क्स भरना  ही है तो उन्हें क्यों न अभी से ही "टे"क्स एजुकेशन दी जाए। वैसे भी पिछली सरकार तो यह मन बना चुकी थी की अनुमति से "टे"क्स भरने की उम्र १६ साल कर दी जाए। अभी आप यह न पूछिये कि क्या "टे"क्स का ज्ञान का इतना बृहत् है कि उसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जा सके।  इसमे क्या कुछ है कि उसे हर साल पढ़ाई जाए।  अब "टे"क्स भरने के नियम इतने अधिक हैं कि सारे इंटरनेट का स्टोरेज काम पड़ जाये तो आपको क्या लगता है आपने जो नौवें और दशवें में थोड़े से पढ़ लिए थे और तस्वीरें देखकर खुश हो लिए थे वो प्रयाप्त थे। आपने अधूरा ज्ञान पाया। इन सुन्दर नारियों के बात पर ध्यान दीजिये और बच्चो को यह जानने का अवसर दीजिये कि बैड "टे"क्स और गुड "टे"क्स क्या होता है। दिमाग को जरा शांत रखिये कि ये "टे"क्स की फीलिंग को स्कूल में कैसे बताएँगे कि गुड और बैड क्या है। इसके क्या प्रक्टिकल क्लास होंगे? और ज्यादा टेंशन भी मत लीजियेगा कि जैसे आज हर विषय के कॉचिंग क्लास अनिवार्य हो गए हैं वैसे इसके क्लाससेस कहाँ लगेंगे? उसका खर्च कितना होगा? ज्यादा चिंतित मत हो मेरी समझ से ऐसा कुछ नहीं होगा। "टे"क्स भरनेे के आलावा उससे सम्बंधित कोई भी खर्च "टे"क्स संरचना को रेग्रेस्सिवे बना देता है। अतः हर गली के नुक्कड़ पर, बड़े वृक्ष और झुरमुट के पीछे, स्कूल के टिफ़िन ब्रेक में और कैंटीन में "टे"क्स के क्लासेज लगेंगे वह भी बिलकुल मुफ्त होंगे।  वैसे शुरुआत तो ही हो चुकी है बड़े शहरों में जहां पर "टे"क्स के प्रति सजग लोग रहते हैं।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
पता नहीं आगे क्या होंगे। लेकिन "टे"क्स एजुकेशन को पाठ्यक्रम में लाने के पहले सरकार को को भारत की जनभावना को समझना पड़ेगा कि यहाँ पर ऐसे भी कानूनन "टे"क्स भरने वाले लोग हैं जो सन्नी लिओनी के इतने जायकेदार प्रचार और जागरूकता अभियान के बाद भी मेडिकल स्टोर पर इसके साइड इफ़ेक्ट से बचने के लिए जब सुरक्षा कवच को लेने दूकान पर जाते हैं तो दुकानदार उसे अखबार के एक टुकड़े में लपेट कर देता है।

No comments:

Post a Comment