Saturday, July 27, 2013

भारत रत्न का मौजूदा विवाद

भारत रत्न पुरस्कार शुरू से ही विवादित रहा है. कुछ संविधानिक विशेषज्ञ इसे संविधान के अनुच्छेद १८ का उल्लंघन मानते है. वैसे यह सत्य है कि यह सम्मान एक उपाधि नहीं है लेकिन हम भारतीय तो इससे सम्मानित ब्यक्ति के लिए इसे उपाधि के तौर पर ही इस्तेमाल करते है चाहे वह हमारे संविधान निर्माता के लिए क्यों न हो.  यह कोई पदवी भी नहीं है फिर भी इसके साथ राजकीय विशेषाधिकार और सम्मान जुड़े हुए हैं.

अमर्त्य सेन द्वारा नरेन्द्र मोदी का विरोध करने के बाद कुछ लोग ऐसा कह रहे है कि भारत रत्न से सम्मानित ब्यक्ति को सीधी राजनीत से परहेज करना चाहिये.  वैसे यह एक बहुत बड़ा झूठ है कि कोई भी भारत रत्न प्राप्त व्यक्ति भारतीय राजनीति में सीधी दखलअंदाजी नहीं करता। इसकी शुरुआत तो भारतीय राजनीती के शिरमौर और परिवारवाद के जनक नेहरु और गाँधी के समय से ही हो गयी थी. नेहरु (१९५५) और इंदिरा गाँधी (१९७१) में अपने आपको ही भारत रत्न से अलंकृत किया। ये उस समय भारत रत्न के चयन समिति में थे जब इनको यह पुरस्कार मिला। इंदिरा गाँधी ने तो भारत रत्न से अलंकृत होने के बाद भी देश में आपातकाल थोपा और अपने राजनीतिक विरोधियों के लिए दमनकारी नीति का प्रयोग किया।

जब इन्ही के वंशज को भारत रत्न देने की बात हुयी तो कांग्रेस्सियों को लगा कि इनके उपलब्धि तो कुछ नहीं है और ऐसे में यह पुरस्कार एक विवाद पैदा करेगा। अतः इनके साथ सुभाष चन्द्र बोस को मरणोपरांत यह पुरस्कार देने की घोषणा हुयी। लेकिन उनके परिवार वालों ने इसे मना कर दिया क्योंकि सरकार ने कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सकी कि सुभाष चन्द्र बोस की मृत्य हो चुकी है.

अतः भारत रत्न सम्मान शुरू से ही राजनीत के चलते विवादास्पद रहा है और अगर उन लोगो की सूचि बनाई जाये तो यह जगह कम पड़ेगा। हां यह स्पष्ट कर देना आवश्यक है कि भारत रत्न सम्मान में उचित सुधार NDA के शासन में हुए और उस समय किसी भी राजनीतिक व्यक्तित्व को यह सम्मान नहीं दिया गया. इस समय सम्मानित ब्यक्ति थे: एस एस सुब्बुलक्ष्मी (१९९८), सी सुब्रमनियम (१९९८), जय प्रकाश नारायण (१९९८), पंडित रविशंकर (१९९९), अमर्त्य सेन (१९९९), गोपीनाथ बारदोलोई (१९९९), लता मंगेशकर (२००१) और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान (२००१) . इसमें से जय प्रकाश नारायण और गोपीनाथ बारदोलोई राजनीतिक क्षेत्र से थे लेकिन उनकी मृत्य बहुत पहले हो चुकी थी. उल्लेखनीय है कि गोपीनाथ बारदोलोई एक कांग्रेसी नेता थे.

अंत में:
मैं अपने आपको इस योग्य नहीं समझता कि अमर्त्य सेन के राजनीतिक दृष्टिकोण और अर्थशास्त्र में उनकी प्रतिभा पर कुछ आक्षेप करूं लेकिन कहने वाले तो ये भी कहते है की उनकी एक पत्नी एम्मा जोर्जिना रोथचैल्ड (Emma Georgina Rothchild) विश्व प्रसिद्ध और विश्व के आर्थिक और बैंकिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रभाव रखने वाले Rothchild परिवार से आती हैं और यह परिवार नोबल पुरस्कार के चयन समिति में भी अपने पैठ रखता है. 

No comments:

Post a Comment